फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पंजाब के नंदपुर में शुक्रवार रात सड़क हादसे में पुलिस थाना हरोली के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह चंडीगढ़ से अपने घर हरोली आ रहा था। पुलिस के अनुसार हरोली क्षेत्र का निवासी कार में चंडीगढ़ से हरोली के लिए आ रहा था। नंदपुर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके कारण कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान कार चालक को स्थानीय लोगों की मदद से चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद भी कार चालक की जान नहीं बच सकी। पुलिस थाना हरोली एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें