फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां पर तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की चराड़ा पंचायत के 26 वर्षीय युवक ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग मां पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में बुजुर्ग महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसे अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार दिया। जानकारी के अनुसार चराड़ा गांव में मंगलवार रात को किसी बात को लेकर बेटे की अपनी मां के साथ बहसबाजी हो गई। इसी दौरान बेटे ने तैश में आकर अपनी मां पर ही हथियार से वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। चीखो पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने महिला को सीएससी बंगाणा पहुंचाया। जहां महिला के पेट में 20 टांके लगाए गए। पुलिस निरीक्षक प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित लाजो देवी का मेडिकल करवाकर उसके बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें