फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का एसपी कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का एसपी कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन

समर्थकों संग पहुंचे विधायक सतपाल रायजादा, पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी
एसपी दिवाकर ने एएसपी को सौंपा जांच का जिम्मा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
नंगड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान रणविजय सिंह को गिरफ्तार किए जाने के मामले में कांग्रेस ने सोमवार को एसपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। विधायक सतपाल सिंह रायजादा और भारी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने एसपी से मामले को लेकर निष्पक्षता से जांच किए जाने की मांग की। पीडब्लयूडी विश्राम गृह से लेकर एसपी कार्यालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की कार्यप्रणाली को निंदनीय करार दिया गया। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन भाजपा के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। विधायक राजयादा ने आरोप लगाया कि पुलिस के कुछ अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों को भाजपा नेताओं के इशारे पर जानबूझ कर तंग किया जा रहा है। विवाद इस कद्र बढ़ गया कि नोंकझोंक के बीच दो घंटे तक रायजादा समर्थकों सहित एसपी कार्यालय में एक तरह के धरने पर डटे रहे। रायजादा ने एसपी को नंगड़ा के प्रधान रणविजय को तुरंत रिहा करने, मैहतपुर चौकी इंचार्ज की शिकायत करने के साथ कुछ मसले रखे। रायजादा ने कहा कि अगर पुलिस ऊना की जनता के खिलाफ बनाए गए झूठे केस वापस नहीं लेती तो वह चुप बैठने वाले नहीं। जनता के हक के लिए अगर मुझे भूख हड़ताल या जेल भी जाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। विधायक राजयादा ने कहा कि चुनावों में सतपाल सिंह सत्ती हारने के चलते ओच्छी राजनीति पर उतर आए और कांग्रेसियों पर झूठे मुकदमे बनाने के लिए पुलिस पर दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों के भीतर चार ऐसे केस सामने आए हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उल्टा मारपीट में घायलों को जेल में बंद कर रही हैं। पुलिस इस तरह काम कर रही है कि गिरफ्तार निर्दोष लोगों से परिजनों को भी मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। एसपी ने विधायक सतपाल सिंह रायजादा को मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा ने इस मामले की जांच का जिम्मा एएसपी अमित शर्मा को सौंपा गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस निष्पक्षता से काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें