फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को मधुमक्खियों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बंगाणा उपमंडल के तहत बुधाणा में मधुमक्खियों के काटने से दो महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बुधाण निवासी अनीता देवी और मनभरी वीरवार देर सायं अपने घर के समीप खेतों से काम करके लौट रही थीं। इसी दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को मधुमक्खियों के चंगुल से छुड़ाया। उन्हें ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दोनों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें