ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत कोटला की एक नाबालिग ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोटला निवासी तेरह वर्षीय एक स्कूली छात्रा ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।