फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथू में दो घरों में चोरी की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती बाथू गांव में शातिर दो मकानों से नकदी और लाखों के आभूषण चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बाथू के पूर्व पंचायत सदस्य मोहन शर्मा ने बताया कि बाथू के वार्ड पांच में जसविंद्र सिंह की माता और पत्नी एक कमरे में सोए थे। जब वे सुबह उठे तो देखा कि साथ लगते कमरे में लाइट जली थी। जब उन्होंने कमरे में जा कर देखा तो दरवाजे की कुंडी टूटी थी। पेटी और ट्रंक के ताले टूटे थे। इस दौरान ट्रंक में रखी 25 हजार की नगदी कपड़े और आभूषण गायब थे। इसके अलावा बाथू गांव में चमन लाल के घर से भी शातिर कमरे का ताला तोड़कर 2500 रुपये की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी करके ले गए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें