अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। अंब पुलिस ने गोंदपुर बनेहड़ा में कार सवार युवक को 3.42 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन निवासी नकड़ोह के रूप में हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। तीन दिन के भीतर पुलिस ने चिट्टे सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ छेड़ी पुलिस की मुहिम से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार अंब पुलिस ने मंगलवार देर दोपहर बाद एसएचओ गौरव भाराज के नेतृत्व में गोंदपुर बनेहड़ा के पास नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के एक गाड़ी को रोका। इस पर कार सवार आनाकानी करने लगा। सख्ती से तलाशी लेने पर कार से करीब से 3.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके पर ही गिरफ्तार लिया। बताया जा रहा युवक पंजाब के होशियारपुर से चिट्टा लेकर आया था। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।