फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया पर पुलिस की कार्रवाई, 27 ओवरलोड वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव गांधी के नेतृत्व में पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कसा है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने खनन माफिया की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने लगभग रेत और बजरी से भरे करीब 27 वाहनों को अपने कब्जे में लिया है। वहीं देर शाम तक दो वाहनों के दस्तावेज जांचे जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए झलेड़ा में वाहनों की चेकिंग करना शुरू की। एसपी ने अभियान में खुद मोर्चा संभालते हुए नाकेबंदी की। एसपी की अगुवाई में पुलिस कार्रवाई से माफिया में हड़कंप मच गया। एक-एक करके लगभग 27 वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। देर सायं तक वाहनों की चेकिंग का सिलसिला चलता रहा। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस अवैध खनन पर शिकंजा कस रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें