ऊना। गांव झलेड़ा में एक युवक को बिच्छू ने काट लिया। पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार झलेड़ा निवासी राम अपने घर के समीप काम कर रहा था। तभी एक बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।