फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर लाखों के आभूषण और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल हरोली के तहत पालकवाह गांव में शातिर एक रिहायशी मकान की ग्रिल तोड़कर घर से एक लाख से अधिक नकदी व आभूषण चोरी करके ले गए हैं। चोरी की वारदात से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली में केवल कृष्ण पुत्र यशवंत सिंह निवासी गांव पालकवाह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर में केवल कृष्ण और उसकी पत्नी रात को सोए हुए थे। जब सुबह सो कर उठे तो घर के कमरे के दरवाजे खुले हुए थे और बीच वाले कमरे की खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी। शातिर घर में ट्रंकों व अलमारी में रखी हुई एक लाख पांच हजार की नकदी व लाखों रुपये के गहने चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित केवल कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शातिर उनके घर से चार कान के टोप्स, दो गोल्ड की चेन एवं एक वाइट गोल्ड की चेन चोरी करके ले गए हैं। उधर, डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें