फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ नगर में एटीएम लूट गिरोह काबू

Tue, 09 Apr 2019 12:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नगर के एसबीआई के एटीएम पर सोमवार को एक युवक को लगभग 10 एटीएम के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। एसबीआई के कर्मचारी विपिन कुमार ने बताया कि शाम के समय उसने हरियाणा नंबर की कार में आए तीन युवकों को बैंक के बाहर खड़े हुए पाया। जिसमें से एक युवक एटीएम के अंदर खड़ा था, एक एटीएम के बाहर खड़ा था और तीसरा युवक कार के पास चक्कर लगा रहा था। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए विपिन ने एटीएम के अंदर खड़े युवक से जाकर पूछताछ की तो वो विपिन के सवालों का जवाब नहीं दे पाया। जिस पर विपिन का शक बढ़ गया और उसने उस युवक की जेब में हाथ डाला तो उसमें से लगभग 10 के करीब एटीएम बरामद हुए। मौके की स्थिति को बिगड़ते देख बाहर खड़े दोनों युवक कार में सवार होकर मौके से भाग निकले। इस दौरान एटीएम के अंदर खड़े युवक को बैंक कर्मी विपिन ने स्थानीय लोगों की मद्द से पकड़ लिया। युवक से जब बैंक कर्मी ने पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इस दौरान बैंक कर्मी विपिन ने मामले की सूचना संतोषगढ़ पुलिस चौकी में दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ कर पुलिस चौकी ले गई। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने बैंक से प्राप्त सूचना के आधार पर एटीएम में संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक युवक को पकड़ा गया है। जिसकी पहचान धर्मेंद्र पुत्र कर्मबीर निवासी जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें