फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक व स्कूटी की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
रेलवे स्टेशन ऊना के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो मासूम बच्चों सहित दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार आया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डंगोली निवासी अनमदीप पत्नी सुखविंद्र कौर, तीन वर्ष की बेटी नवनीत और 6 वर्षीय बेटे सहित बाइक पर ऊना की ओर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन ऊना मोड के समीप बाइक की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुखविंद्र कौर, बेटी नवनीत को लेकर सड़क पर जा गिरी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लहूलुहान हालत में चारों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें