फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों पर एलईडी लाइट लगाने पर होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
वाहन पर एलईडी लाइटें लगाना, बाइक स्कूटर पर ऊंची आवाज वाले साइलेंसर लगाना आपको मंहगा पड़ सकता है। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने को लेकर चिंतपूर्णी में विशेष अभियान छेड़ दिया है। बाकायदा पुलिस एलईडी लाइटों को अपने वाहनों पर लगाने वाले वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। एसपी संजीव गांधी के आदेशों के बाद चिंतपूर्णी पुलिस ने ये विशेष अभियान चलाया है।

इसके मद्देनजर बुधवार को यातायात प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की। उन्होंने वाहनों पर चमकदार रोशनी वाली लाइटें लगाने को लेकर और तेज आवाज करने वाले वाहनों के चालकों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि वाहनों पर एलईडी लाइटों को लगाया और दोपहिया वाहनों पर ऊंची ध्वनि पैदा करने वाले साइलेंसर नहीं निकाली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी ने बताया कि एलईडी लाइटों को वाहनों में लगाने को लेकर और ऊंची आवाज वाले साइलेंसरों को हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। पहले वाहन चालकों को इसको लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी न मानने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें