अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत एक युवती ने अपने चाचा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव की युवती ने पुलिस शिकायत में बताया है कि वह कॉलेज की छात्रा है और अपनी वृद्ध माता के साथ रहती है। जब वह गोशाला गई तो उसके चाचा ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। उधर, थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।