अंब (ऊना)। महिला से दुराचार के आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने एक प्रवासी व्यक्ति पर उसके पति को शराब में और उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।