फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद रेहड़ी पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। निकटवर्ती गांव बसाल में दो लोगों में रेहड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर रेहड़ी पर चढ़ा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत ऊना पुलिस में की है। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार लाल सिंह निवासी अपर बसाल ने पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गांव में रेहड़ी लगाता है। लाल सिंह ने बताया कि जवाहर लाल निवासी अपर बसाल शनिवार देर रात रेहड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपी जवाहर लाल ने ट्रैक्टर से उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। इससे रेहड़ी क्षतिग्रस्त होने से उसे नुकसान हुआ है। लाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में जवाहर लाल पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें