फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी(ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत हरीनगर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। हादसे में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा कि दोनों माथा टेकने बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। उधर सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात हरीनगर में बंगाणा से ऊना की तरफ आ रहे ट्रक नंबर की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक चालक के पीछे बैठा युवक ट्रक से टकराकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक चालक जैन कुमार निवासी जालंधर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के शव को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे बारे मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें