फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत

विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत देहलां गांव में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इससे तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग पंजाब के नंगल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान कृष्णा(16) निवासी नंगल के रूप में हुई है। वह स्कूल में पढ़ाई करता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। तीन घायलों को नंगल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार पहले ट्रक की चपेट में आई। इसके बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। इसके चलते हादसा हुआ। रविवार शाम को पंजाब नंबर की कार ऊना की तरफ आ रही थी। कार में चार लोग सवार थे। देहलां के समीप एक ट्रक की चपेट में आने के बाद कार डिवाइडर के साथ जा टकराई। इससे कार में सवार चार लोगों को गंभीर चोटें पहुंची।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए ऊना और नंगल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ही कृष्णा ने दम तोड़ दिया। उसका शव ऊना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें