भरवाड़ी में बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत
घर के बरामद में खेलते समय अचानक हुई बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते मरवाड़ी गांव में एक बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मरवाड़ी गांव में चौथी कक्षा की छात्रा की घर में दोपहर 3 बजे खेलते समय अचानक मौत हो गई। छात्रा की उम्र साढ़े सात साल थी। परिजनों के मुताबिक लड़की घर के बरामदे में अपने भाई-बहन के साथ खेल रही थी। अचानक खेलते-खेलते गिर कर बेहोश हो गई। परिजन तुरंत उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मरवाड़ी गांव में पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर गवाहों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।