अमर उजउला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
अंब में एक 55 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे नाजुक हालत में सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अंब में रह रहे प्रवासी व्यक्ति उपेंद्र साहनी (55) ने सोमवार शाम को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसके साथियों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसे उसे रेफर कर दिया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि व्यक्ति की हालत बयान देने लायक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।