फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के समीपवर्ती गांव चलाली सुकार में खून से लथपथ हालत में मिले युवती के शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को भी सुलझाने का दावा किया है। हत्यारे की पहचान कर ली गई है, जिसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। मृतका की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के तहत पड़ते फतेहाबाद की निवासी बलजीत कौर के रूप में की गई है। हत्यारे ने बलजीत कौर को चाकुओं से गोद कर बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। इसके बाद लाश को सुकार स्थित सड़क के साथ खाई में फेंक दिया गया था। एएसआई गुरदेव सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल जोगिंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप भंडारी और संजय कुमार की टीम को पंजाब भेजा गया था। जहां छानबीन में मृतका की शिनाख्त 26 वर्षीय बलजीत कौर निवासी वाल्मीकि मोहल्ला फतेहाबाद तहसील खडूरसाहब जिला तरनतारन के रूप में की गई। मृतका पंजाब में किसी कथित पत्रकार के साथ हेल्पर का काम करती थी। घरवालों को तीन दिन के लिए काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कह कर आई थी। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचित कर उन्हें थाना बुलाया गया है। छानबीन में यह भी खुलासा हुआ है कि हत्यारा कोई ड्राइवर है जो गाड़ी लेकर लड़की के साथ आया हुआ था। लड़की की हत्या करने वाले का पता लग चुका है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी। हालांकि, अभी यह नहीं पता लग पाया कि आखिर आरोपी ने युवती की हत्या किन कारणों के चलते की। गौरतलब है कि चलाली सुकार में चार दिन पहले खून से लथपथ एक अज्ञात लड़की का शव मिला था। उसके पास से कोई सुराग न मिलने के कारण कोई शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें