अंब (ऊना)। माता कामाख्या देवी मंदिर पोलियां पुरोहितां के गल्ले से पैसा चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गल्ले से चुराए गए पैसे भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक जोगिंद्र निवासी पोलियां पुरोहितां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार को कोई व्यक्ति मंदिर के गल्ले में से पैसे चुरा रहा था। मुझे देखकर उक्त व्यक्ति मंदिर के पीछे की तरफ भाग गया। बाद में मंदिर के पीछे से किसी के गिरने की आवाज आई, जिस पर ग्राम पंचायत प्रधान को बुलाया गया और स्थानीय लोगों की सहायता से उसे ढांक से निकाला गया। उसके पास एक काला बैग भी था, जिसमें गल्ले से चुराए गए पैसे भी थे। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।