फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने किन्नू गांव के नजदीक एक व्यक्ति को सौ ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस गश्त के दौरान जब स्थानीय पुलिस की टीम किन्नू से भरवाईं की ओर लौट रही थी तो पुलिस की गाड़ी को देखकर पवन कुमार निवासी साथू (सपौरी) घबरा गया और वहां से भाग निकला। पुलिस को उस पर शक हुआ और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया गया। उधर, थाना इंचार्ज अमरीक सिंह और एएसआई संजय के नेतृत्व में पुलिस को यह सफलता हासिल हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह।ै
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें