फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ल्यूमिनस उद्योग के कामगारों ने ली जमानत

विज्ञापन
court Order
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। पिछले दिनों कामगारों और ट्रक यूनियन के बीच हुई खूनी झड़प में गगरेट पुलिस की ओर से नामजद 28 कामगारों में से कुछ को सोमवार को जमानत मिल गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कामगारों को नामजद करके उनके खिलाफ भी मामले बने थे। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस दर्ज किया था। ल्यूमिनस कामगारों के खिलाफ धारा 147, 149, 325, 427 और 507 के तहत मामले दर्ज किए हैं। सोमवार को कामगारों को गगरेट थाने में बुलाया गया था। कामगारों के साथ परिजन भी थाने में पहुंचे। कामगारों और परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मैनेजमेंट के दबाव में जानबूझ कर केस बनाया है। 28 में से 13 कामागरों ने गगरेट थाना में आकर जमानत ली।

कमागारों सुशील कुमार, रोहित कुमार, संजीव डढवाल, अमनदीप सिंह, विशाल कुमार, सुशील कुमार, शुभम कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार, नवदीप कुमार, सुशील सिंह, ओम प्रकाश व बलवंत सिंह ने थाने में उपस्थित होकर गिरफ्तारी दी और जमानत ली। पूरे प्रकरण पर कामगारों के परिजनों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष की स्थिति बनी हुई है। गगरेट थाना के सह प्रभारी ने अमरीक सिंह ने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें