फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल रेलवे स्टेशन के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। स्थानीय रेलवे स्टेशन से अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुनील कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव सुखसाल ने पुलिस शिकायत में कहा कि गत दिवस सुबह ट्रेन से चंडीगढ़ गया था। अपनी बाइक पीबी 02 बीडी-2665 रेलवे स्टेशन के बाहर ही खड़ी कर दी। लेकिन, जब दोपहर लगभग 2 बजे वापस आया तो बाइक गायब थी। पीड़ित सुनील ने इसकी शिकायत पंजाब पुलिस की रेलवे स्टेशन चौकी पर की है। रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी कमलेश कुमार ने बाइक चोरी की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें