अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने कुठेड़ा खैरला में बाइक सवार युवक से लगभग 80 ग्राम चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम राष्ट्रीय उच्च मार्ग अंब-नैहरियां मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में अंब के थाना प्रभारी दर्शन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने लगभग अस्सी ग्राम चरस बरामद की। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।