नंगल। नया नंगल में 40 किलो चूरा सहित गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां अदालत ने दोनों आरोपियों परमिंद्र और ताज मोहम्मद को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं।