फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी अंब अपनी टीम के साथ गश्त पर गांव टिब्बी में मौजूद थे। एक ढाबे की तलाशी लेने पर 18,000 मिली लीटर देसी शराब मार्का संतरा बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने करलूही में एक करियाना की दुकान से 9000 मिली लीटर देसी शराब मार्का संतरा बरामद की। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रविंद्र कुमार निवासी करलूही और रजिंद्र कुमार निवासी टिब्बी तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें