फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल(ऊना)। टाहलीवाल-संतोषगढ़ मुख्य मार्ग पर एक निजी होटल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान चेतन शर्मा निवासी गोंदपुर बुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक विद्युत बोर्ड में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार चेतन शर्मा वीरवार देर रात संतोषगढ़ से ड्यूटी देकर बाइक से घर जा रहा था, कि टाहलीवाल से कुछ दूरी पर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चेतन बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें