फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। धर्मशाल महंता खास के वार्ड दो के निवासी भूरी सिंह की गाय की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दिन की बताई जारी है। गाय की मौत खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाई बिजली की तार के करंट लगने से हुई।

धर्मशाल महंता खास की प्रधान गुरमीत कौर ने के अनुसार धर्मशाल महंता खास के निवासी भूरी सिंह जब गाय को दिन के समय चरा रहा था तो इसी दौरान गाय साथ बने खेत में चल गई। जहां कांटेदार तार लगी थी। गाय ने जैसे ही कंटीली तार के अंदर मुंह किया तो गाय को करंट लग गया। गाय को करंट लगा देख बच्चों ने भूरी सिंह को बताया कि उसकी गाय को करंट लग गया है। भूरी सिंह ने गाय को बचाने को कोशिश की, लेकिन गाय की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पंचायत प्रधान गुरमीत कौर को दी। उन्होंने खेत मालिक को इस बारे में भूरी सिंह को मुआवजा देने की बात कही। मामला चिंतपूर्णी पुलिस के पास पहुंचने के बाद थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। गाय की मौत को लेकर खेत मालिक ने दस हजार रुपये मुआवजा देने की बात मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने काटी तार : एसडीओ
भरवाईं सब डिवीजन विद्युत विभाग के एसडीओ देवराज बंसल ने कहा कि ये मामला उनके ध्यान में आया था। मौके पर जाकर खेत में लगाई बिजली की तार को काट दिया था। खेत की निगरानी के लिए खेत में बिजली की तार की नहीं लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें