अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
उपमंडल के तहत एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की मां की ओर से की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 354ए और पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया गया है।
मामले की जांच एसपी कार्यालय के महिला सेल को सौंप दी गई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी अमरीक नामक शख्स उसकी 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर उसे तंग करता है। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास आरोपी की शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि मामले की जांच महिला सेल को सौंपी है। जल्द ही आरोपी को दबोच कर उससे पूछताछ की जाएगी।