ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 124 वाहनों के चालान किए। इनमें से 112 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 30, 800 रुपये वसूल किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 77 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, दो बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, 15 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर किए गए। एक चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, एक लापरवाही से वाहन चलाने पर, एक शराब के नशे में वाहन चलाने पर, एक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर किया गया। आठ चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, छह पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, पांच खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, जबकि पांच चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।