फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवाईं में घर के बाहर रखा 22 क्विंटल सरिया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस थाना के तहत भरवाईं में भवन निर्माण के लिए रखे 22 क्विंटल सरिए को शातिर चोर ले उड़े। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश निवासी कोटली ने चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि आर्यन स्कूल के पास उन्होंने भवन निर्माण का कार्य लगाया हुआ है और उसके बाहर 22 क्विंटल सरिया रखा हुआ था। लेकिन, उक्त स्थान पर अगले दिन सुबह के समय सारा सरिया गायब पाया गया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भरवाईं चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। इसमें सुबह चार बजे के करीब देहरा रोड की ओर एक सरिए से भरी गाड़ी जाती हुई दिखी, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जो सरिए की गाड़ी कैमरों की फुटेज में दिखाई दी है वह सरिया किसी और का था या चोरी किया हुआ था। वहीं, पुलिस ने चोरी हुए सरिए के बिल भी शिकायतकर्ता से मंगवाए गए हैं। डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि सरिया चोरी होने की शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें