फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर कटान मामले के आरोपियों को पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर कटान मामले के आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे
विज्ञापन

डंगोह खास में 14 खैर के पेड़ काटने का मामला, पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक(ऊना)।
क्षेत्र के डंगोह खास गांव में खैर के पेड़ों को काटने के आरोप में धरे आरोपी नेक मोहम्मद और उसके साथी लियाकत अली को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को अंब कोर्ट में पेश किया। उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बुधवार रात्रि करीब 11 बजे खेर के मोछे अवैध रूप ले जा रहे व्यक्ति नेक मोहम्मद को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। उसके कुछ साथी फरार हो गए थे जिस पर वन विभाग ने नेक मोहम्मद को पुलिस के हवाले कर मामले की एफआईआर स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने देर रात नेक मोहम्मद के एक साथी लियाकत अली को खैर कटान के आरोप में हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह अंब कोर्ट पेश किया जहां उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। पठानिया ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने डंगोह खास के पंजल क्षेत्र में सरकारी भूमि से काटे 14 खेर के पेड़ चिह्नित किए। इसके अतिरिक्त 12 मोछे भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अभी इनके तीन साथियों की तलाश है। शेष लकड़ी बरामदगी को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें