अमर उजाला ब्यूरो
चिंतपूर्णी(ऊना)। चिंतपूर्णी में भी शातिरों ने एक व्यक्ति का एटीएम का पिन पूछकर साढ़े चार लाख का चूना लगा दिया है। जब तक मामले की भनक लगी, तब कोफी देर हो चुकी थी। चिंतपूर्णी के सुरेंद्र नाथ ने बताया कि बीते दिनों उसे एक अज्ञात कॉल आई और बैंक कर्मचारी बताकर उक्त व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड का पिन कोड पूछ लिया। जिसके बाद खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। धीरे-धीरे करके उसके खाते से साढ़े चार लाख जा चुके थे। जिसकी भनक खातों की निगरानी रखने वाली भारतीय स्टेट बैंक की क्राइम ब्रांच जयपुर को लग गई। जिसके बाद उन्होंने संबंधित ब्रांच ने खाता होल्ड कर दिया। बैंक मैनेजर सोमदत्त शर्मा ने बताया कि खाता धारक को अपने खाते की फोन आने पर कुछ इन्फॉर्मेशन दे दी गई। जिस वजह से शातिर ने उसे लाखों का चूना लगा दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया बैंक खाते से संबंधित जानकारी कभी भी किसी से भी फोन पर शेयर न करें। बैंक वाले फोन पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगते। उधर चिंतपूर्णी थाना के एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।