फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान 16 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम के पुलिस कर्मी रविवार को शाम के समय गश्त पर गगरेट के कलोह में मौजूद थे। इस दौरान एक जनरल स्टोर की तलाशी लेने पर स्टोर से 16 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दुकानदार कुलवीर सिंह निवासी बड़ोह तहसील घनारी जिला ऊना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें