अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत एक गांव में प्रवासी महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।