फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरनिगाह में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। धार्मिक स्थल पीरनिगाह के नजदीक ढांक में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुदागर अली निवासी एसएएस नगर हाउस नंबर 268 मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर दोपहर पीरनिगाह के पास कुछ राहगीरों ने ढांक के नीचे युवक का शव पड़ा देखा। इससे लोगों के होश उठ गए। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुदागर अली निवासी माहोली के रूप में की गई। हालांकि अभी मौत के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों का सुराग लग पाएगा। बहरहाल पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें