फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को आग लगा बुरी तरह झुलसा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)।
क्षेत्र के शीतला मंदिर के समीप एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आग में व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया जिसे चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि व्यक्ति की गंभीर हालत के चलते उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने खुद को आग किन कारणों से लगाई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी संजय (35) रात को कमरे में अकेला सोया हुआ था कि सुबह उसने अपने आप को आग के हवाले कर लिया। आग भड़कने पर वह जोर-जोर से तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो जैसे-तैसे करके आग को कड़ी मशक्कत कर बुझाया। आग से बुरी तरह झुलसे संजय को तुरंत 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित राज मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला आत्महत्या का है। आग से झुलसे व्यक्ति ने खुद को आग लगाने की बात कबूली है। इस मामले की पुष्टि डीएसपी अजय राणा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें