फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना कॉलेज के बाहर मारपीट, तीन छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में ऊना कॉलेज के तीन छात्र घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस आने से पहले ही दोनों गुट नौ दो ग्यारह हो गए। जानकारी के अनुसार ऊना महाविद्यालय में शनिवार को डीजे कार्यक्रम था। इसी दौरान कुछ छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसे सुलझा लिया गया। थोड़ी देर बाद कॉलेज गेट के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात घूंसे चले। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बीचबचाव किया। काफी देर बाद मामला शांत करवाया गया। मारपीट में कॉलेज के तीन छात्र भी घायल हुए हैं, जिनको स्थानीय स्तर पर उपचार दिलवाया गया। पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। काफी देर तक कॉलेज के बाहर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पास मारपीट को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने कहा कि महाविद्यालय में आउटसाइडरों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद यदि कोई आउटसाइडर पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें