ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 75 वाहनों के चालान किए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि इनमें से 52 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 12,500 रुपये वसूल किए गए। उन्होंने बताया कि 28 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, नौ बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, नौ चालान बिना कागजात के वाहन चलाने पर किए गए। छह चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 15 अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, 4 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, एक पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, जबकि एक चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।