फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद पर दो गुटों में खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत टकारला में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। एक गुट के लोगों ने दराट से हमला करते हुए एक व्यक्ति को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की बाईं बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया है। घायल व्यक्ति के बयानों पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टकारला निवासी पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर सायं वह ठेके पर ली गई खेतों की बुआई को लेकर साफ-सफाई कर रहा था तो इतने में गांव की एक महिला और उसका बेटा तथा उसकी बहू उसके साथ उलझ पड़ी और मारपीट पर उतारू हो गई। जबकि, उनका विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसकी बाईं बाजू पर दराट से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पंकज टकारला में पिछले 25 वर्षों से ठेके पर खेतों की बुआई करता आ रहा है। जमीन के मालिक तथा गांव के एक परिवार के साथ पिछले कई दिनों से विवाद चला हुआ है, जिसको लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पंकज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें