फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना/अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ज्वार में पुलिस ने एक कार से सात पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंब पुलिस के सब इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ नादौन की ओर से आ रही एक कार से सात पेटी अवैध शराब पकड़ी है। इसके अलावा आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने पीरनिगाह स्थित एक निजी होटल तथा बसाल स्थित ढाबे से अवैध शराब पकड़ी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें