फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के गांव अंबोटा में छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र केहर सिंह (42) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 6 जून को क्षेत्र में आए तेज तूफान के चलते नरेंद्र कुमार अपने घर की छत पर कुछ सामान उतारने के लिए गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। इस कारण वह छत से नीचे आ गिरा। उसे गगरेट अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर होने के चलते उसे पंजाब के निजी अस्पताल में इलाज के लिए परिजन ले गए। वहां नरेंद्र कुमार ने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भाजपा नेता सुशील कालिया, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, विकास शर्मा, विजय चौधरी, रमन जसवाल, अरविंद चक्रवर्ती, नरेंद्र पाराशर, संजीव सहित अन्यों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें