फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। रविवार देर रात गगरेट-ऊना मार्ग पर कलोह गांव के समीप दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसे इतना भयंकर हुआ कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

राहुल पुत्र तरसेम लाल उम्र 25 वर्ष निवासी नंदपुर तहसील अंब का रहने वाला था। वह ऊना से गगरेट की ओर आ रहा था। इस दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सड़क पर लावारिस पशु आने के कारण हुआ। पहले बाइक की टक्कर अचानक पशु से हुई, जिसके बाद बेकाबू बाइक की दूसरी ओर से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि रात के समय मृतक की पहचान हो पाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगरेट थाने के एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि भयंकर सड़क हादसे के बाद मृतक का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने किसी तरह से मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें