फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर में दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और ट्रक की टक्कर में दो गंभीर घायल
विज्ञापन

बंगाणा में तनोह के समीप हुआ हादसा, दोनों घायल मंडी जिले के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत तनोह के निकट कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में घायल हुए दोनों कार सवार मंडी जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में कार सवार दुर्गा दास निवासी रिवालसर जिला मंडी और कार चालक अश्वनी पुत्र रजिंद्र निवासी मंडी घायल हुए हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें