फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपियों की तीन दिन बढ़ी रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के लोहारली गांव के उपप्रधान मर्डर केस के आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड और बढ़ गया है। हत्या के आरोप में उसके दो सौतेले भाई और भतीजा पुलिस हिरासत में हैं। अदालत ने पहले पांच दिन का पुलिस रिमांड हत्या के आरोपियों को दिया था।

वीरवार को पांच दिन पूरे होने पर अदालत ने आरोपियों की रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी। पुलिस ने पूछताछ में अभी तक हत्या के आरोपियों ने उपप्रधान के साथ शराब पीने के अलावा कोई बात भी नहीं कबूली है। हालांकि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा इस केस से पर्दा उठाने के लिए फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का दौरा भी किया गया था, जिसमें घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए और उन्हें धर्मशाला स्थित फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों की रिपोर्ट आने के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठने की उम्मीद लगाई जा रही है। थाना प्रभारी गगरेट सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस ने हत्या के आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीन दिन का और पुलिस रिमांड दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें