दुलैहड़ (ऊना)। उपमंडल पुलिस थाना हरोली के तहत बीदड़वाल में पुलिस ने एक युवक से 3.74 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी बीदड़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस की एसआईयू टीम बीदड़वाल में गश्त पर थी। इसी दौरान रैन शेल्टर में एक युवक पर शक हुआ। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। युवक के पास से पुलिस को हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर युवक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई। डीएसपी हरोली धनराज ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।