फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति पर अभद्र व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत थानाकलां में कामगार ने पंचायत प्रधान और उसके पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत उपायुक्त एवं एसपी कार्यालय में दी है।
विज्ञापन


पीड़ित दीप कुमार निवासी गांव घुग्गन कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मनरेगा में दिहाड़ी करता है। 23 मई को महिला प्रधान के पति ने उसके साथ मारपीट की। मनरेगा में काम कर रहे लोगों ने उसे छुड़ाया। पीड़ित ने पंचायत प्रधान और उसके पति पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने पंचायत प्रधान पर बिना काम पर आए लोगों की मनरेगा में दिहाड़ी लगाने का आरोप लगाया है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए डीपीओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें