भरवाईं (ऊना)। राजस्थान से चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला वीरवार शाम का है। जब श्रद्धालुओं की संगत चिंतपूर्णी मंदिर की ओर जा रही थी तो मेन बाजार में एक श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आया। इससे श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़ा। श्रद्धालु के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। श्रद्धालु की पहचान शांतल कुमार (53) निवासी जोधपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने की है।